देहरादून। उत्तराखंड विजिलेंस टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए विकासखंड डोईवाला के खंड शिक्षा अधिकारी धनवीर बिष्ट को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अधिकारी नेपाली फार्म स्थित एक निजी विद्यालय की आरटीई (Right to Education) के तहत मिलने वाली सरकारी धनराशि को मंजूर कराने के बदले रिश्वत मांग रहा था। विजिलेंस टीम को शिकायत मिलने के बाद जाल बिछाया गया और आरोपी को रिश्वत लेते पकड़ लिया गया। पुलिस के अनुसार, धनवीर बिष्ट आरटीई फंड रिलीज करने के नाम पर निजी स्कूल प्रबंधन से रिश्वत की मांग कर रहे थे। विजिलेंस विभाग ने पूरे मामले की गुप्त जानकारी पर कार्रवाई करते हुए उन्हें मौके पर ही दबोच लिया। इस घटना से शिक्षा विभाग में एक बार फिर भ्रष्टाचार को लेकर सवाल उठने लगे हैं। आरटीई योजना का पैसा गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए आता है, लेकिन अधिकारियों की ऐसी हरकतें योजना के उद्देश्य पर ही सवालिया निशान लगा रही हैं। विजिलेंस विभाग ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच जारी है। इस गिरफ्तारी को शिक्षा क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।
Trending
देहरादून समाचार: डोईवाला बीईओ धनवीर बिष्ट की गिरफ्तारी से भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश
अफवाहों के खिलाफ ऋतु खंडूड़ी का 'प्रहार', गैस की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई
यूपी मॉडल से उत्तराखंड के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, वित्त विभाग के आदेश से चौतरफा खुशी की लहर
सीएम धामी का अपराधियों को अल्टीमेटम: 'सरेंडर करें या कठोरतम कानूनी कार्रवाई का सामना करने को तैयार रहें'
6 लाख का लालच और एक किडनी गायब, उत्तराखंड के छात्र की गलती ने उजाड़ा रैकेट
महंगाई पर आयोग का 'शून्य' प्रहार, उत्तराखंड में बिजली की दरों को लेकर बड़ा ऐलान
उत्तराखंड जल उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: आज से बदल गई आपके पानी के बिल की राशि
भारी मौसम अलर्ट: कई राज्यों में बारिश और तेज हवाएं
देहरादून समाचार: डोईवाला बीईओ धनवीर बिष्ट की गिरफ्तारी से भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश
- by News Desk
- Apr 01, 2026