पितृ अमावस्या पर आज हरिद्वार हरकी पैड़ी में पहले स्नान के लिए लाखों को लोगों की भीड़ उमड़ी। इसके बाद लोगों ने नारायणी शिला पर जाकर तर्पण किया। हाईवे से लेकर शहर की गलियां तक जाम की चपेट में हैं । गंगा के सभी घाट लगभग श्रद्धालुओं से खचाखच भरे हुए हैं। नारायणी शिला के सीमित क्षेत्र में तर्पण के लिए लोगों को क्रम से अवसर दिया जा रहा है। र्वपितृ अमावस्या, जिसे पितृ अमावस्या या महालय अमावस्या भी कहा जाता है। हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। यह दिन पितरों की तृप्ति और उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए समर्पित होता है। इस दिन लोग अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करते हैं। सर्वपितृ अमावस्या पर किए गए श्राद्ध, तर्पण और दान से पितरों की आत्मा को तृप्ति मिलती है। उनकी कृपा से जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है। यह दिन पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता और श्रद्धा व्यक्त करने का अद्भुत अवसर होता है, जिससे जीवन के सभी क्षेत्रों में शुभता और सकारात्मकता का संचार होता है।
Trending
सतर्कता सेक्टर हल्द्वानी की बड़ी स्ट्राइक: दिनेशपुर थाने के एएसआई को रिश्वत के साथ रंगे हाथों पकड़कर किया गिरफ्तार
सलेमपुर इंटर कॉलेज हरिद्वार में हिंदी बोर्ड परीक्षा के दौरान भारी फर्जीवाड़ा, 8 'मुन्ना भाई' पकड़े जाने से मचा हड़कंप
प्रभावित आबादी के सत्यापित आंकड़ों की जरूरत पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
बीएलओ के तबादलों पर चुनाव आयोग का डंडा, अप्रैल में एसआईआर प्रक्रिया के दौरान नहीं बदलेंगे तैनाती वाले क्षेत्र
महंगी बिजली से खेती छोड़ने को मजबूर होंगे किसान? रुद्रपुर में जनसुनवाई के दौरान उठा बड़ा सवाल
IIT रुड़की में पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ वाटर कॉन्क्लेव शुरू, जल संरक्षण के वैश्विक लक्ष्यों पर चर्चा
डिजिटल उत्तराखंड की ओर बढ़ते कदम: सभी निदेशालयों को फाइलिंग सिस्टम डिजिटल करने के लिए मिला नया लक्ष्य
रुद्रपुर गैंगरेप के बाद खटीमा में नाबालिग से दरिंदगी, उधम सिंह नगर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
पितृ अमावस्या: खचाखच भरे हरिद्वार के गंगा घाट! स्नान-तर्पण करने के लिए लाखों की संख्या में पहुंचे लोग
- by Admin
- Oct 02, 2024